फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees broke and fell in storm watchman died after getting buried under them

Kasganj: आंधी ने जमकर मचाई तबाही...टूटकर गिरे पेड़, नीचे दबकर चाैकीदार की माैत; बाइक सवार पांच लोग घायल

Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
सार

माैसम में बदलाव और आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन गई। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ के नीचे दबकर एक व्यक्ति की माैत हो गई, जबकि इसकी चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Trees broke and fell in storm watchman died after getting buried under them
पटियाली के नगला मान सिंह में ईंट भट्ठा पर तेज आंधी से उखड़ा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में शुक्रवार की रात को आई दो घंटे की आंधी ने जमकर तबाही मचाई। पेड़ टूटकर गिर गया। इसके नीचे दबने से से एक चौकीदार की मौत हो गई। वहीं, एक परिवार के बाइक सवार पांच सदस्य घायल हो गए। एक स्थान पर टिन उड़कर लगने से दादी और उसकी पोती घायल हो गए। मृतक चौकीदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रात करीब नौ बजे तेज आंधी आई। आंधी का असर लगभग दो घंटे तक बना रहा। बिजली की कड़क और तेज हवा के साथ बारिश भी होने से स्थिति और बिगड़ गई। दरियावगंज क्षेत्र में भट्ठे पर चौकीदारी करने वाले गंगादीन निवासी औरंगाबाद के ऊपर पाकड़ का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। वे उस समय पेड़ के पास ही लेटे हुए थे। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सिकंदरपुर क्षेत्र के म्यांऊ में साजिब की टिन उड़कर उनकी मां बिस्मिल्ला (60) तथा पुत्री रहीना (13) के जा लगी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ ले जाया गया। जहां से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। प्रेम सिंह (32), बाइक पर अपनी पत्नी शकुंतला (30), पुत्र पुष्पेंद्र (10), राजकुमार (7), पुनीत (4) के साथ बाइक पर अपनी ससुराल जींगन बरसौड़ा जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजीरपुर के निकट पेड़ गिरने से सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा आंधी से सिढ़पुरा के कलानी, सोरोजी के प्रहलादपुर सहित अन्य स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर पडे़। इसके साथ ही 30 से अधिक स्थानों पर बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed