फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A thief steals a bike every week from district hospital in Agra and runs away

चोर का चैंलेंज: पकड़ो तो जानें, हर हफ्ते जिला अस्पताल से एक बाइक पार; CCTV में दिखाता चेहरा और हो जाता फुर्र

Wed, 28 Jun 2023 11:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 11:55 PM IST
सार

आगरा में एक गजब के चोर की कहानी सामने आई है। उसका चैंलेंज है पकड़ो तो जानें। वह हर हफ्ते जिला अस्पताल से एक बाइक चोरी कर लेता है। यही नहीं अपना चेहरा CCTV में भी दिखाता है। इसके बाद फुर्र हो जाता है। इसके बाद भी पुलिस उसका चैलेंज एक्सेप्ट नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन
A thief steals a bike every week from district hospital in Agra and runs away
Agra News: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाते मरीज व तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चोर जिला अस्पताल से हर सप्ताह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है और फुर्र हो जाता है। यह चोर हर बार अस्पताल में लगे सीसीटीवी में भी कैद होता है। थाना भी अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। अस्पताल प्रशासन पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज भी देता है। लेकिन, मजाल है जो चोर पकड़ा जाए। 

विज्ञापन


घटना थाना रकाबगंज से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित जिला अस्पताल की है। यहां रोजाना तीन से चार हजार मरीज पहुंचते हैं। दूरदराज से आने वाले काफी मरीज बाइक से पहुंचते हैं। कई बार तो उनके पास बाइक न होने पर वह दूसरे से मांगकर लाते हैं। ताकि समय पर अस्पताल पहुंच सकें और उनके अपनों को समय पर इलाज मिल सके। वह सरकारी अस्पताल इसलिए आते हैं ताकि पैसे न होने पर सस्ते पर इलाज करा सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब शुरू यहां से शुरू होता है असली खेल। तीमारदार ने पार्किंग में बाइक खड़ी की और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चले गए। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं होता कि सस्ता इलाज कराने के चक्कर में बड़ी मुसीबत उनके सामने आ सकती है। अर्थात उनकी हजारों की बाइक को चोर पार कर सकता है। 

हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल में एक दर्जन होमगार्ड तैनात हैं। परिसर में सीसीटीवी लगा है। अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर थाना भी है। इसके बाद भी चोर आता है और बाइक लेकर आसानी से फुर्र हो जाता है। एक और अचंभे की बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह चोर अलग-अलग नहीं हैं बल्कि हर बार वारदात को अंजाम देने वाला चोर एक ही है। 

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
 

जिला अस्पताल में दो दिन पहले सोमवार को एक तीमारदार आया और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। इधर, चोर गेट नंबर एक से अपने अंदाज में अस्पताल में प्रवेश करता है। थोड़ी इधर उधर घूमकर मुआयना करता है। फिर बाइकों के बीच पहुंचता है। कई बाइकों में डुप्लीकेट चाबी लगाकर चेक करता है। 

अचानक उसके चेहरे की रौनक बदल गई यानी एक बाइक डुप्लीकेट चाबी से ऑन हो गई थी। फिर क्या था, उसका लक्ष्य पूरा हुआ। उसने गाड़ी स्टार्ट की और आसानी से निकल गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। यह कोई पहली घटना नहीं थी। इससे पहले यही चोर कई और घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हर बार वह सीसीटीवी में कैद होता है लेकिन उसका कोई लाभ नहीं। पुलिस की उदासीनता से मरीज, तीमारदार हजारों का नुकसान उठाते हैं।   

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी: घर में बिछी थीं लाशें, रिश्तेदारों ने पार कर दिए दुल्हन के जेवर; समधी ने मांगे शादी में खर्च पांच लाख
 

पुलिस को हर बार सीसीटीवी फुटेज दे देते हैं, लेकिन पुलिस भी कोई एक्शन नहीं लेती। अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज आते हैं। हमारे यहां 10 से 12 होमगार्ड लगे हुए हैं। उतनी मैनपावर भी नहीं है कि मरीजों की भीड़ संभालने के साथ गाड़ियों को भी देखते रहे। यहां सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। -डॉक्टर अनीता शर्मा, प्रमुख अधीक्षिका

यह भी पढ़ेंः- 
बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed