फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A teenager was raped after entering her house

Agra News: घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A teenager was raped after entering her house
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम किशोरी अपने घर में काम कर रही थी। किशोरी के परिजन सोरोंजी दवा लेने गए हुए थे। तभी गांव का ही युवक विवेक किशोरी के घर में घुस गया। किशोरी को अकेला दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। घर के छोटे बच्चों के पहुंचने पर उसने रुपये देकर एक दुकान पर भेज दिया। दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी के परिजन के वापस लौटने पर उसने घटना के बारे में जानकारी दी। सोमवार को किशोरी के परिजन किशोरी को थाने लेकर पहुंचे। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed