फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A teenager including two girls was handed over to the parents

दो बालिकाओं सहित एक किशोरी को मां बाप को सौंपा गया

Thu, 14 Oct 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
A teenager including two girls was handed over to the parents
मैनपुरी। बाल कल्याण समिति ने दो बालिकाओं सहित एक किशोरी को उनके माता-पिता की सुपुर्दगी में दिया है। पुलिस ने बुधवार की शाम उनको बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था। तीनों को सुपुर्दगी में देने के बाद उनसे बंधनामा भरवाने के बाद उनकी उचित देखभाल करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

थाना बेवर पुलिस ने दो बालिकाओं को बाल कल्याण समिति में पेश किया। दोनों बालिकाएं घर से नाराज होकर चली गई थीं। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद दोनों बालिकाओं के माता-पिता भी अन्य परिजनों के साथ बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे। समिति के सदस्यों ने दोनों बालिकाओं से पूछताछ की। बालिकाओं द्वारा अपने घर जाने की इच्छा जाहिर की गई। इस पर बालिकाओं को माता-पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। एक किशोरी को पुलिस ने राजकीय बालिका गृह कानपुर से लाकर समिति के समक्ष पेश किया। किशोरी को गर्भवती होने के कारण उसकी इच्छा पर ही समिति ने दो माह पहले राजकीय बालिका गृह में भेजा था। किशोरी की इच्छा पर उसको भी माता पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। समिति की अध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी, अरुंधती पांडेय, रानू द्विवेदी, रवींद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed