{"_id":"6af382f6df6f52cf1800e3f4","slug":"a-strong-claim-for-a-party-ticket-will-depend-on-the-ability-to-draw-a-crowd-to-the-dalit-conference-agra-news-c-25-agr1067-1209075-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दलित सम्मेलन में भीड़ जुटाने पर ही मजबूत होगा टिकट का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दलित सम्मेलन में भीड़ जुटाने पर ही मजबूत होगा टिकट का दावा
विज्ञापन
आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी का 15 नवंबर को पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में होने वाला दलित महासम्मेलन टिकट के दावेदारों को शक्ति प्रदर्शन करना होगा। उन्हें भीड़ जुटानी होगी। आगरा मंडल की 23 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश कर रहे 250 से अधिक नेता इस सम्मेलन के जरिये पार्टी आलाकमान के सामने अपना दमखम दिखाएंगे।
इस महासम्मेलन में सपा के कई सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री शामिल होंगे। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान की सीधी नजर इस बात पर रहेगी कि कौन सा दावेदार अपने विधानसभा क्षेत्र से कितनी भीड़ जुटाकर जीआईसी मैदान तक लाता है। इसी को अपनी दावेदारी का मुख्य आधार मानते हुए नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जाटव और वाल्मीकि बहुल बस्तियों में सपाइयों की टोलियां दिन-रात डेरा डाले हुए हैं। घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। लोगों को महासम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में होने वाले इस रैली को 2027 के चुनाव के लिए सपा के सियासी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन के संयोजक एवं सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बताया कि आगरा मंडल के चारों जिलों आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में दलित समाज के बीच पैठ मजबूत करने और पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) समीकरण को साधने के लिए सपा पूरी ताकत झोंक रही है।
विज्ञापन
महानगर व जिला इकाई के साथ-साथ टिकट के दावेदार खुद बस्तियों में छोटी-छोटी पंचायतें आयोजित कर रहे हैं। इसमें महिलाओं और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि 15 नवंबर को जुटने वाली भीड़ ही आगामी चुनावों में सपा प्रत्याशियों के चयन का पैमाना तय करेगी।