{"_id":"607dd4b78ebc3ed62e7454b8","slug":"a-stampede-at-the-polling-booth-at-nagla-bagh-in-ghior-mainpuri-news-agr489211970","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिरोर के नगला बाग में पोलिंग बूथ पर मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिरोर के नगला बाग में पोलिंग बूथ पर मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। ग्राम पंचायत लपगवां के नगला बाग में सोमवार को बूथ पर जमकर हंगामा हुआ। फर्जी वोट डालने आए कुछ लोगों को खेत में दौड़ा लिया। एक महिला प्रत्याशी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
ग्राम पंचायत लपगवां के नगला बाग में प्रधान पद के लिए महिला प्रत्याशी सहित तीन लोग चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को जब मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो एजेंट बूथ पर पहुंच गए। सभी प्रत्याशी के समर्थक व एजेंट लगातार लोगों पर नजर बनाए हुए थे। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने एक युवक व उसके कुछ साथियों को रोक लिया। उस पर एक प्रत्याशी की शह पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया।
खुद को लोगों से घिरा देख युवक पहले तो इनकार करता रहा, लेकिन मौका मिलते ही उसने भागने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद लोग उसके पीछे दौड़ गए। काफी दूर तक फर्जी वोट डालने आए युवकों को खेत में दौड़ाकर भगा दिया। उधर बूथ पर विवाद की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में पुलिस बल पहुंच गया। मामले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।