फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A speeding dumper crushed a biker, stopped him by pelting stones.A speeding dumper crushed a biker, stopped him by pelting stones.

Agra News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पथराव कर रोका

Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A speeding dumper crushed a biker, stopped him by pelting stones.A speeding dumper crushed a biker, stopped him by pelting stones.
हादसे के बाद पथराव करने से क्षतिग्रस्त डंपर और मृतक का फाइल फोटो
आगरा। बोदला -सिकंदरा रोड पर बुधवार रात को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदता हुआ भागने लगा। डंपर में फंसा बाइक सवार को 25 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। राहगीरों ने चीख पुकार करके डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इतने पर भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की। बाइक सवार का एक पैर भी टूटकर अलग हो गया। लोगों ने दो किलोमीटर तक डंपर का पीछा करके पथराव किया। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात तकरीबन 11 बजे की है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवास विकास कालोनी के सेक्टर 4 निवासी सुरमीत सिंह बेदी (40) बाइक पर बोदला से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। लाल मस्जिद के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह डंपर के पहियों के नीचे आ गए। उनकी माैके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। यह दृश्य देखकर लोगों की चीख निकल गई। बाद में लोग अपने वाहनों से डंपर का पीछा करने लगे। शोर भी मचाया। कुछ लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया। इससे चालक घबरा गया। उसने उसे कारगिल तिराहे के पास रोक दिया। लोगों ने उसे पकड़ने के बाद जमकर पिटाई लगाई। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाना जगदीशपुरा भेजा। हादसे के बाद बोदला मार्ग पर देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


नो एंट्री शुरु होते ही निकल रहे थे भारी वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नो एंट्री का समय रात 11 बजे तक होता है। इसके बाद नो एंट्री खत्म हो जाती है। भारी वाहन निकलने लगते हैं। बोदला से सिकंदरा तक बड़ी संख्या में वाहन जाते हैं। इनमें खनन की गिटटी और बालू ले जाने वाले भी शामिल होते हैं। हादसे वाले डंपर में भी गिट्टी भरी हुई थी। अगर चालक डंपर को रोक देता तो बाइक सवार की जान नहीं जाती। मगर वह बाइक में टक्कर मारने के बाद आगे ले जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डंपर से हादसा हुआ है। इसमें गिट्टी भरी हुई थी। फतेहपुर सीकरी, वायु विहार रोड होते हुए सिकंदरा की तरफ जा रहा था। उसे सासनी, हाथरस जाना था। आरोपी चालक नगला हंसराज, जगनेर निवासी निरंजन है। मृतक के परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

गाैरव सिंह, एसीपी लोहामंडी

लखनऊ गया था परिवार
पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। पता चला कि पूरा परिवार लखनऊ में एक कार्यक्रम में गया हुआ है। सुरमीत कहां से आ रहे थे। यह पता नहीं चला। पुलिस के सूचना देने पर परिजन आगरा के लिए चल दिए थे। उनमें कोहराम मच गया। पुलिस उनके आगरा आने का इंतजार कर रही है।

हादसे के बाद पथराव करने से क्षतिग्रस्त डंपर और मृतक का फाइल फोटो

हादसे के बाद पथराव करने से क्षतिग्रस्त डंपर और मृतक का फाइल फोटो

हादसे के बाद पथराव करने से क्षतिग्रस्त डंपर और मृतक का फाइल फोटो

हादसे के बाद पथराव करने से क्षतिग्रस्त डंपर और मृतक का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed