{"_id":"6ad92cb554f981102509d77d","slug":"a-spectacular-start-to-gymnastics-at-the-moon-school-olympics-agra-news-c-25-agr1034-1192563-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मून स्कूल ओलंपिक्स में जिमनास्टिक का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मून स्कूल ओलंपिक्स में जिमनास्टिक का शानदार आगाज
Thu, 22 Oct 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
मून स्कूल ओलंपिक्स
आगरा। सेंट एंड्रूज बरौली अहीर के सभागार में 20वें रिया अस्थाना मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक्स का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का मीडिया सहयोगी अमर उजाला और होस्ट डीपीएस ताज सिटी स्कूल है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी सीए अपूर्वा शर्मा, प्रधानाचार्या साहिबा खान और बीडी दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज, पोमेल हॉर्स, स्टिल रिंग्स, वॉल्ट, पैरेलल बार और हाई बार एवं महिला वर्ग में वॉल्ट, अन-ईवन बार, बैलेंस बीम व फ्लोर एक्सरसाइज जैसी रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
इसमें सेंट एंड्रूज प्रीमियर स्कूल, डीपीएस ताज सिटी स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल सहित 14 स्कूलों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मून ओलंपिक के सचिव राहुल पालीवाल, निदेशक राजीव दीक्षित, मुख्य संयोजक मनीष तिवारी, संयोजक नंदी रावत, कैंटोनमेंट कार्यकारी निदेशक संजीव चौबे, संयोजक आरिफ व रजी आदि मौजूद रहे।