{"_id":"6661f4feea3e85d6c80bfd7d","slug":"a-snake-bit-a-girl-sleeping-in-the-house-she-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118601-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में सो रही किशोरी को सांप ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में सो रही किशोरी को सांप ने काटा, मौत
Thu, 06 Jun 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गढि़या भदौल में बुधवार की रात कमरे में सो रही एक बालिका को सांप ने काट लिया। परिजन उपचार कराने के बजाय बायगीरों से झाड़-फूंक करवाते रहे। कोई लाभ न होने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां कुछ देर उपचार के बाद बालिका ने दम तोड़ दिया।
गांव गढ़िया भदौल निवासी अनूप सिंह अपनी पत्नी देवी लता और तीन बच्चों के साथ बुधवार की रात खाना खाकर सोने के लिए छत पर चले गए थे। देर रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने लगी। इसके बाद सभी लोग नीचे उतर आए। अनूप की 12 वर्षीय पुत्री अंशिकी बरामदे में जमीन पर चटाई डाल कर सो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे अंशिकी के हाथ में सांप ने काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन जाग गए। परिजन पड़ोस में ही गांव सहारक झाड़ फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।