फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A short circuit caused a fire in a jeweler's shop

Agra News: शॉर्ट सर्किट से सराफा कारोबारी की दुकान में लगी आग

Thu, 06 Jun 2024 03:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a jeweler's shop
कासगंज। शहर के बारहद्वारी के घने बाजार में एक सराफा कारोबारी के दुकान की ऊपरी मंजिल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग काफी फैल गई। इस आग में 5 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। पैकिंग मेटेरियल जल गया और एक कार्टून में रखीं चांदी की मूर्तियां भी जलकर पिघल गईं। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बाजार में हुई आग की इस घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया।आग की यह घटना ऋषि चंद्र कावरा ज्वैलर्स की दुकान पर हुई। शोरूम की दूसरी मंजिल पर पैकिंग मेटेरियल एवं स्टॉक का चांदी का सामान रखा था। विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण की आग लग गई। करीब ढाई बजे जब आग फैल गई और तेजी से धुआं उठने लगा तब इसकी जानकारी दुकानस्वामी को हुई। आस पास के दुकानदार भी धुआं उठता देख हड़बड़ा गए। तत्काल ही दमकल को सूचना दी गई। दमकल की दो बड़ी गाडिय़ां और दो छोटी गाडिय़ां मौके पर पहुंची। पड़ोस की दुकान में सीडी लगाकर दमकल कर्मी दुकान की छत पर पहुंचे। जहां से आग बुझाने की कवायद शुरू हुई। छत पर एसी का कंप्रेशर भी रखा हुआ था। छत पर लगी पानी की टंकी भी पिघल गई। लगभग एक घंटे से अधिक की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान अफरा तफरी बनी रही। दुकान स्वामी गौरव कावरा ने बताया कि दूसरी मंजिल के कमरे में करीब 5 लाख रुपये का पैकिंग मेटेरियल का सामान था। इसके अलावा चांदी की मूर्तियां कार्टून में रखीं थीं। मूर्तियां भी पिघल गईं। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है।
विज्ञापन




बाजार में लग गया जाम, फंसे वाहन
कासगंज। बारहद्वारी के घने बाजार के बीच सराफा कारोबारी की दुकान में आगजनी की घटना से बाजार में जाम लग गया। दमकल की गाडिय़ां खड़ी होने के कारण सहावर गेट इलाके में आवागमन पूरी तरह से रूक गया। कभी डेढ़ घंटे तक सहावर गेट इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गलियों से गंतव्य तक जाना पड़ा। कोतवाली पुलिस और चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गई। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन





- सराफा कारोबारी की दुकान पर हुई आगजनी की घटना में दमकल कर्मियों ने काफी कोशिश कर आग बुझाया। ओवरलोडिंग के कारर्ण शॉर्ट सर्किट से आग लगी- नीतेश कुमार, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed