{"_id":"613111508ebc3e2662437d1a","slug":"a-scheduled-caste-youth-was-beaten-up-and-injured-mainpuri-news-agr506109532","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के युवक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के युवक को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
किशनी। गांव हरीसिंगपुर में एक अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित राम बाल्मीकि ने बताया कि बुधवार को वह विधूना चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान बंद कर घर आ रहा था। तभी बसैत मार्ग पर विकास, जीतू, भूपेंद्र निवासी गांव खड़सरिया ने रोक लिया और घर पर फोन करने का आरोप लगाने लगे। मना करने पर उसे जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मामले में एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक शिकायत थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अनूपपुर सहन निवासी शिवप्रताप सिंह ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि गांव नैगवां निवासी एक व्यक्ति ने उस से 75 हजार रुपये उधार लिए थे। वापस करने के नाम पर वह काफी समय तक टाल मटोल करता आ रहा है। पीड़ित ने मामला दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। वहीं एक शिकायत गांव जटपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने दी है। इसमें कहा है कि पांच वर्ष पूर्व उन्होंने गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां तीन बीघा खेत रखकर एक लाख रुपया उधार लिया था।
जब यह बात उनके बेटे को पता चली तो उसने एक लाख रुपये भेज दिया। रुपया वापस करने के बाद उसने अपना खेत वापस ले लिया। कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी एक गाय को 10 हजार रुपये में बेच दिया। लेकिन इसका रुपया उधार रहा। बुधवार की शाम जब गाय के रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।