फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a road will be named of Kalyan Singh in etah district

स्मृति शेष: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर पहचाना जाएगा एटा का एक मार्ग

Mon, 23 Aug 2021 04:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 04:17 PM IST
सार

कल्याण सिंह ने 2009 के लोकसभा चुनाव में एटा सीट से जीत दर्ज की थी। यह चुनाव उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। 

विज्ञापन
a road will be named of Kalyan Singh in etah district
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का एटा से गहरा नाता रहा है। वह 2009 से 2014 के बीच यहां के सांसद भी रहे। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने एटा में उनके नाम से एक सड़क का नामकरण करने का एलान किया है। जिले का एक मार्ग उनके नाम से पहचाना जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि बाबूजी के सम्मान में अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग के एक-एक मार्ग का नामकरण किया जाएगा। इस आदेश के बाद स्थानीय लोगों और पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों में हर्ष है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति के लिए सरकार द्वारा यह बहुत सही पहल की गई है। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध में शासन से कोई आदेश या निर्देश नहीं मिले हैं। आदेश मिलता है तो किसी एक मार्ग को चिन्हित कर नाम रखने लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना पर अलर्ट
जिला प्रशासन को सूचना दी गई कि दोनों डिप्टी सीएम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एटा स्थित पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस लाइन पर विशेष सतर्कता बरतते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई। लेकिन कुछ ही समय बाद बताया गया कि कार्यक्रम निरस्त हो गया है, डिप्टी सीएम सीधे अलीगढ़ ही पहुंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस फोर्स हटा लिया गया।

अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में मौजूद रहे एटा के भाजपाई
अलीगढ़ और अतरौली में पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन से लेकर अंतिम यात्रा और नरौरा में अंत्येष्टि के दौरान जिले के कई भाजपाई मौजूद रहे। अधिकांश लोग रविवार दोपहर बाद यहां से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। कुछ लोग सोमवार को भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed