फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A rally was taken out from Kheria Mor, with participants carrying black cloth and the tricolor.

Agra News: काले कपड़े और तिरंगा लेकर खेरिया मोड़ से निकाली रैली

Fri, 23 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out from Kheria Mor, with participants carrying black cloth and the tricolor.
बारह खम्बा आरओबी के निर्माण और रास्ते को दुरुस्त करने की मांग को लेकर के लेकर जुलूस निकाल से क
आगरा। बारह खंभा पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के शीघ्र निर्माण की मांग तेज हो गई है। क्षेत्रीय लोग रास्ता दुरुस्त कराने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में काले कपड़े और तिरंगा लेकर खेरिया मोड़ से अर्जुन नगर फाटक तक विरोध रैली निकाली। वहीं अर्जुन नगर सराय पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के कारण अर्जुन नगर से बारह खंभा तक जाम लग गया। ईदगाह चौराहे से कन्हैयापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पुल निर्माण और सड़क की समस्या पर अपना विरोध जताया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बारह खंभा रोड को दुरुस्त करने की मांग की गई। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने की अपील भी की गई। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन

खेरिया मोड़ से शुरू हुई रैली नगला मेहराब, सोना नगर और कवि नगर से होते हुए अर्जुन नगर फाटक पहुंची। रैली में अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव, श्याम सुंदर तागड़, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, सुंदरलाल चेतवानी, संजय पाराशर, जितेंद्र कुशवाहा, अमित कोहली, विकास अग्रवाल, चेतन शर्मा, भारत, राजेश चौधरी, कन्हैया राय समेत कई क्षेत्रीय लोग भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed