फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A raid by the Labour Department caused chaos in Kirawali Bazaar; a joint team of the Labour Enforcement Department and police identified five child labourers and served notices to four establishment operators.

Agra News: श्रम विभाग के छापे से किरावली बाजार में अफरातफरी, श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चिन्हित किए 5 बाल श्रमिक, 4 प्रतिष्ठान संचालकों को थमाए नोटिस

Thu, 07 May 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A raid by the Labour Department caused chaos in Kirawali Bazaar; a joint team of the Labour Enforcement Department and police identified five child labourers and served notices to four establishment operators.
बाल श्रम के खिलाफ बाजार में छापेमारी से मचा दहशत
अछनेरा। किरावली कस्बे में बाल श्रम की बढ़ती शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार और सब्जी मंडी में छापेमारी की। छापेमारी से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टीम ने 5 किशोरों को चिन्हित किया और बाल श्रम कानून के उल्लंघन पर 4 दुकानदारों को नोटिस थमाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे श्रम प्रवर्तन अधिकारी बंक बहादुर, अनिल दिवाकर और डॉ. रूपाली के नेतृत्व में टीम किरावली पहुंची। भारी पुलिस बल के साथ टीम ने बघेल स्वीट्स, सुशील क्लॉथ स्टोर सहित दर्जनों प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान काम करते मिले किशोरों के परिजन और उनकी आयु से संबंधित दस्तावेज जुटाए। कार्यवाही के दौरान कुछ किशोरों ने आर्थिक तंगी और अपनी मर्जी से काम करने की दलील दी, जिसे टीम ने कानून का उल्लंघन बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में बाल श्रम को जायज नहीं ठहराया जा सकता। मौके पर ही चार प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देते हुए चेतावनी दी गई कि भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आंदोलन का दिखा असर
बता दें कि किरावली में पिछले चार दिनों से हिंदूवादी नेता भोज कुमार फौजी के नेतृत्व में दर्जनों युवा माैनी बाबा आश्रम पर बेमियादी धरने पर बैठे हैं। युवाओं की प्रमुख मांगों में क्षेत्र से बाल श्रम का पूर्ण खात्मा शामिल है। युवाओं के बढ़ते आक्रोश और धरने के दबाव के चलते ही प्रशासन को यह त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed