फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A race was organised after checking the turnout of policemen.

Agra News: पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच कर लगवाई दौड़

Fri, 14 Nov 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A race was organised after checking the turnout of policemen.
पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड के बाद प्रतिसार निरीक्षक को दिशा निर्देश देते एएसपी श्वेताभ पां
एटा। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। सभी पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की और दौड़ लगवाई। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान निर्धारित उच्च कोटि की वर्दी धारण करने और जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एएसपी श्वेताभ पांडेय ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन एवं एकरूपता पर भी विशेष बल दिया गया। परेड के दौरान एएसपी ने पीआरवी-112 वाहनों की लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की जांच की। दंगा नियंत्रण व सुरक्षा उपकरणों की भी गहन चेकिंग की गई। वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित मैस, कैंटीन, बैरक और पुलिस आवासीय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कर्मियों के रहने, भोजन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed