Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A path for sporting talent: Admissions open at the Sports University.

Agra News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगी राह, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश शुरू

Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A path for sporting talent: Admissions open at the Sports University.
आगरा। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगरा मंडल के खिलाड़ियों को इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और खेल प्रशिक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। शारीरिक शिक्षा एवं खेल स्नातक (बीपीईएस) में 50 सीटें उपलब्ध हैं। योग विज्ञान स्नातक में 40 और योग विज्ञान स्नातकोत्तर में 20 सीटों पर प्रवेश होगा। खेल पत्रकारिता एवं जनसंचार स्नातकोत्तर डिप्लोमा में 15 सीटें निर्धारित हैं। खेल प्रशिक्षण स्नातकोत्तर डिप्लोमा के तहत एथलेटिक्स सहित आठ खेल विधाओं में एक वर्षीय कोर्स संचालित होगा। प्रत्येक खेल में 15-15 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed