फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A new city will be built near the Singpur Canal Bridge

UP: मैनपुरी-इटावा रोड पर बसने जा रहा नया शहर, 285 एकड़ भूमि की गई चिह्नित; अधिग्रहण की होगी तैयारी

Mon, 07 Apr 2025 12:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:04 PM IST
सार

मैनपुरी को नए शहर की सौगात मिलने जा रही है। ये शहर  मैनपुरी-इटावा रोड पर बसाया जाएगा। इसके लिए  285 एकड़ भूमि को शहरीकरण के लिए गूगल अर्थ के जरिये चिह्नित किया गया है। 
 

विज्ञापन
A new city will be built near the Singpur Canal Bridge
मैनपुरी-इटावा रोड पर बसने जा रहा नया शहर - फोटो : freepik

विस्तार

मैनपुरी सदर तहसील क्षेत्र के मैनपुरी-इटावा रोड पर नया शहर बसने जा रहा है। उप्र आवास विकास परिषद, आगरा ने 285 एकड़ भूमि को शहरीकरण के लिए गूगल अर्थ के जरिये चिह्नित किया है। शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और मैनपुरी प्रशासन के साथ उप्र आवास विकास परिषद, आगरा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जमीन के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
विज्ञापन



 

मैनपुरी-इटावा रोड पर लोअर गंगा कैनाल के निकट 285 एकड़ भूमि के ग्राम और खसरे सहित क्षेत्रफल की सूचना जिला प्रशासन से मांगी है। बताया जा रहा है प्रशासन से सूचना जाने के बाद परिषद इस भूमि का सर्वे करेगा। जिले में बढ़ते हुए शहरीकरण को देखते हुए शहर के सुनियोजित विकास/आवासीय समस्या के निदान के लिए परिषद ने नई योजना संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। आवास विकास परिषद ने इसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 

ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा


 

इसी क्रम में भूमि का चिह्नाकन करते हुए एवं अन्य बिंदुओं जैसे सीवरेज के निस्तारण के लिए नाला (ड्रेन) एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट से निकटतम दूरी को ध्यान में रखकर लगभग 285 एकड़ भूमि को गूगल अर्थ के माध्यम से मैनपुरी-इटावा रोड पर लोअर गंगा कैनाल के निकट चिह्नाकित किया है। आवास विकास परिषद, आगरा के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार, सहायक अभियंता अंकित गुप्ता के अधिकारियों ने सर्किट हाउस में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ काफी देर तक चर्चा की। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें, काउंटर और फ्रिज के बीच फंसे थे तीन लोग...ऐसे बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed