फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A new avenue of possibilities opens up amidst the challenges of sign language

Agra News: संकेतों की भाषा की चुनौतियों के बीच खुली संभावनाओं की नई राह

Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
A new avenue of possibilities opens up amidst the challenges of sign language
विजय और ललिता
आगरा। शहर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय मूक-बधिर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता ने विशेष खिलाड़ियों के खेल भविष्य को नई दिशा दी है। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश व आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ ने खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच दिया। इसमें पूरे प्रदेश से आए मूक-बधिर खिलाड़ियों ने संकेतों की भाषा में संवाद, चेहरे के भावों में जोश और खेल के प्रति समर्पण ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। सांकेतिक भाषा के जानकार स्वयंसेवकों की सीमित संख्या के कारण संवाद में भ्रम की स्थिति बनी रही। राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय कुमार ने बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर मूक-बधिर खिलाड़ियों के लिए मंच तैयार किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कमियां जरूर रहीं, लेकिन यह हमारे लिए सीख है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। ऐसे आयोजनों से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे। आयोजकों ने कहा कि मुकाबले नियमित कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

----------

खिलाड़ियों में बढ़ा उत्साह

प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने कहा कि यदि प्रशासन और समाज का सहयोग मिले तो आगरा मूक-बधिर खेलों का मजबूत केंद्र बन सकता है। सांकेतिक भाषा की जानकार ललिता गुप्ता ने कहा कि शारीरिक सीमाएं प्रतिभा की उड़ान को रोक नहीं सकतीं। चुनौतियों के बीच आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खेल का उत्सव बनी, बल्कि शहर के लिए एक नई शुरुआत भी साबित हुई।

विजय और ललिता

विजय और ललिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed