फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A neighbor made a comment during dancing and singing at a wedding, resulting in a fight, one injured.

Agra News: शादी वाले घर में नाच गाने के दौरान पड़ोसी के कमेंट करने पर मारपीट, एक घायल

Fri, 24 Apr 2026 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A neighbor made a comment during dancing and singing at a wedding, resulting in a fight, one injured.
बरहन। थाना क्षेत्र के गांव सैफुद्दीनपुर में युवक की बारात लौटने पर परिवार में मनाई जा रही खुशियों के दौरान महिलाओं द्वारा गाने बजाने के दौरान पड़ोसी युवक द्वारा महिलाओं पर कमेंट करने पर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार को भेजा है जबकि कमेंट करने के आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सैफुद्दीनपुर में एक युवक की बुधवार को बारात लौटी थी, जिसकी खुशी में बृहस्पतिवार सायं चार बजे परिवार में महिला गीतों का आयोजन किया जा रहा था। आयोजन में महिलाएं गाने बजाने के साथ नृत्य कर रही थी। महिलाओं के नृत्य करने पर पड़ोसी युवक ने भद्दा कमेंट कर दिया। विरोध करने पर आरोपी सौरव पुत्र नरसिंह पाल और नरसिंह पाल पुत्र महिपाल ने सनी पुत्र जगत प्रकाश के साथ मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि सौरव की तरफ से गोली चलाई गई लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंच कर बढ़ते तनाव को शांत करते हुए आरोपी सौरव को हिरासत में लिया है तथा घायल सनी को उपचार के लिए भेजा है। गांव में तनावपूर्ण शांति बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed