फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A moving truck on the Agra-Lucknow Expressway turns into a ball of fire

यूपी में हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलता ट्रक बना आग का गोला, सड़क पर धू-धूकर जला; जानें क्या है वजह

Fri, 20 Dec 2024 06:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 06:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। अचानक लगी आग ने मिनटों में ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
A moving truck on the Agra-Lucknow Expressway turns into a ball of fire
चलते ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 पर सोयाबीन का तेल लेकर गोरखपुर जा रहे ट्रक में अचानक से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब राजू पुत्र गुरुजी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान नीमच मध्य प्रदेश से ट्रक में सोयाबीन का तेल लेकर गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 पर पहुंचे तो ट्रक को साइड में खड़ा करके चालक व परिचालक नीचे उतर गए थे।
विज्ञापन


अचानक से ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी से एक्सप्रेस में पर हड़कंप मच गया। तभी सूचना मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज लुहारी पृथ्वीसिंह व यूपीड़ा के सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। वहीं ट्रक चालक के अनुसार, कई हजार रुपए का तेल जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed