आगरा। शाहगंज के श्री सोमनाथ धाम मंदिर में सतगुरु राजा सोमनाथ योगेश्वर का 23वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली। शुभारंभ योगी शंकर नाथ, समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने किया। प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालु गुरु का जयकारा लगाते नजर आए। इस दौरान पंडित भूपेंद्र शर्मा, योगी जहाज नाथ, योगी विश्वनाथ, चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम देवनानी, श्याम भोजवानी आदि मौजूद रहे।
इसके बाद दोपहर में मंदिर परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और अलका सिंह ने किया। नेत्र ऑपरेशन के 84 मरीजों को कंबल एवं चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान सुशील जैन, गौरव शर्मा, सुंदर चेतवानी, भरत मंगलानी, नरेश लखवानी, टीकम लालवानी, जगदीश तोरानी, पार्षद राधा रानी, उमेश पेरवानी आदि मौजूद रहे।