फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A model road will be built from Kheria turn to the terminal

Agra News: खेरिया मोड़ से टर्मिनल तक बनेगा मॉडल रोड, जून अंत तक पूरी होगी जमीन की खरीद

Thu, 04 Jun 2026 07:09 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 07:09 AM IST
सार

न्यू सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) परियोजना की समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने लंबित भूमि रजिस्ट्री जून के अंत तक पूरी करने के निर्देश दिए। खेरिया मोड़ से सिविल टर्मिनल तक मॉडल रोड, जल निकासी व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण और पौधारोपण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
A model road will be built from Kheria turn to the terminal
सिविल एंक्लेव के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान नक्शा देखते डीएम मनीष बंसल स्त्रोत सू वि

विस्तार

आगरा के धनौली रोड स्थित न्यू सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) के निर्माण कार्यों में अब और तेजी आएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। खेरिया मोड़ से सिविल टर्मिनल तक के मार्ग का सौंदर्यीकरण कर इसे मॉडल रोड बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, किसानों की जमीन की रुकी हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया को जून के अंत तक हर हाल में पूरा करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


सिविल टर्मिनल मार्ग और बाउंड्रीवॉल के किनारे सड़क विकसित करने के लिए 125 किसानों की भूमि अधिग्रहित की जानी है। अब तक 75 किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि 50 किसानों की प्रक्रिया लंबित है। डीएम ने इस पर जवाब तलब करते हुए जून के अंत तक रजिस्ट्री पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि 2.20 किमी. के मार्ग में 2 किमी. तक मिट्टी का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के आंतरिक जलभराव और खेरिया मोड़ से मलपुरा आबादी क्षेत्र तक सीवेज व वर्षा जल निकासी के लिए नया नाला बनेगा। इसके लिए सीएंडडीएस और सिंचाई विभाग को संयुक्त सर्वे कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण को खेरिया मोड़ से जगनेर मार्ग मलपुरा नहर तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए बजट प्रस्ताव बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनर रिंग रोड पर लगेंगे चार हजार पौधे
टर्मिनल परिसर से हटाए जा रहे पेड़ों के एवज में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 4 हजार नए पौधे लगाए जाने हैं। डीएम ने एनएचएआई और वन विभाग को इनर रिंग रोड या दक्षिणी बाईपास के किनारे पौधारोपण के लिए संयुक्त सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।।


एक सप्ताह में सुचारू होंगे वैकल्पिक मार्ग
एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल का काम पूरा हो चुका है, लेकिन 4 जगहों पर ग्रामीणों के लिए रास्ते खुले छोड़े गए हैं। इन्हें जल्द बंद किया जाएगा। डीएम ने पीडब्ल्यूडी को एक हफ्ते के भीतर ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्थित कर आवागमन सुचारू करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून मोली, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed