फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A meeting of the Digambar Jain community will be held on the 10th, with discussions on preparations underway.

Agra News: दिगंबर जैन समाज की सभा 10 को, तैयारी पर मंथन

Tue, 06 Jan 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the Digambar Jain community will be held on the 10th, with discussions on preparations underway.
दिगंबर जैन समाज की सभा
आगरा। दिगंबर जैन महासमिति ने हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर काॅलेज के नारायण भवन में साेमवार को बैठक की। यहां पर 10 जनवरी को होने वाली विशाल सभा की तैयारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि दिगंबर जैन परिषद एवं शिक्षा समिति नगर की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं महिला मंडलों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) करेंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान आवश्यकता, आगामी जनगणना में समाज की भागीदारी और साधु-साध्वियों की सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या भी माैजूद रहे। समाजसेवी जितेंद्र जैन को महासमिति का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन, राकेश जैन, विमल जैन, कुमार मंगलम जैन, मनोज जैन बांकलीवाल, पारस बाबू जैन, अनंत जैन, रेखा जैन, सपना जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, सरिता जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed