फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A Max hit a trolley and rammed into an electric pole, injuring 11. A Nibohra family was returning from Firozabad after attending a nephew's wedding. The accident occurred in Fatehabad when the driver dozed off.

Agra News: टिर्री को टक्कर मार बिजली के पोल में घुसी मैक्स, 11 घायल, फिरोजाबाद से भांजे की शादी में भात देकर लाैट रहा था निबोहरा का परिवार, चालक को नींद की झपकी आने से फतेहाबाद में हुआ हादसा

Sat, 27 Jun 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A Max hit a trolley and rammed into an electric pole, injuring 11. A Nibohra family was returning from Firozabad after attending a nephew's wedding. The accident occurred in Fatehabad when the driver dozed off.
फोटों।हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप मैक्स
फतेहाबाद। चालक को नींद की झपकी आने से शुक्रवार सुबह कस्बे के फिरोजाबाद बाईपास पर यात्रियों से भरी मैक्स गाड़ी सब्जी लदी टिर्री से टकराकर बिजली के पोल में जा घुसी। हादसे में भांजे की शादी में भात देकर फिरोजाबाद से लाैट रहे मैक्स सवार 11 लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर घटनास्थल पर माैजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा सुबह 5:30 बजे करीब हुआ। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव नेहरे का पुरा निवासी मैक्स चालक सुनील कुमार पुत्र डरेलाल अपने भांजे कृष्णा पुत्र ओमवीर निवासी शुजातगढ़ फिरोजाबाद की शादी में भात देकर परिजन और रिश्तेदारों के साथ वापस घर लौट रहे थे। मैक्स में करीब 30 लोग सवार थे। फतेहाबाद कस्बे के फिरोजाबाद रोड बाईपास पर चालक को नींद की झपकी आने की वजह से मैक्स गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही सब्जी से लदी टिर्री से टकराने के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। गनीमत रही बिजली का पोल टूटकर मैक्स गाड़ी के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। माैके पर माैजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मैक्स गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में घायल श्यामा देवी, गोला देवी, इंद्री, सुनीता, मोहिनी, सोनम, प्रवीण, योगेश, राधा, निशा तथा टिर्री चालक राजू पुत्र पप्पू निवासी सिलावली को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि टिर्री चालक राजू अपने रिश्तेदार प्रेम सिंह निवासी खरगपुरा की पुत्री मनीषा की शादी के लिए सब्जी लेकर गांव जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed