फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A massive crowd turned out for BJP MLA Chhotelal's final journey, bidding him farewell with teary eyes.

Agra News: भाजपा विधायक छोटेलाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सजल नेत्रों से दी विदाई

Sat, 26 Sep 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A massive crowd turned out for BJP MLA Chhotelal's final journey, bidding him farewell with teary eyes.
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा
फतेहाबाद(आगरा)। भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर और पैतृक गांव नगला देवहंस में जुटे। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अंतिम यात्रा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर भावुक हो गए।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधान सभा से चार बार विधायक चुने गए छोटेलाल वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और चाहने वालों का उनके आगरा स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया। करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को रथ में रखकर पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना किया गया। आगरा से नगला देवहंस तक रास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। लोगों की भीड़ के कारण अंतिम यात्रा का काफिला कई घंटे बाद गांव पहुंच सका। नगला देवहंस में पहले से ही हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। रथ के गांव पहुंचते ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। पैतृक गांव में मकान के पीछे अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। पुलिस गार्द की सलामी के बाद विधायक के सबसे छोटे पुत्र महेंद्र वर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इंसेट
मैंने अपना एक बाजू खो दिया: चाहर
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि छोटेलाल वर्मा के निधन से उन्होंने अपना एक बाजू खो दिया है। वह जीवनभर उनके साथ रहे। नाम से छोटे थे, लेकिन उनके काम बहुत बड़े थे। आज अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इसका प्रमाण है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने जी-जान से भाजपा के पक्ष में जनता के बीच काम किया और पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह जमीन से जुड़े नेता थे और लोगों से सीधे संवाद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
छत से महिलाओं ने बरसाए फूल
विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अंतिम यात्रा निकलने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों की छतों पर बैठी नजर आईं। पार्थिव देह लेकर रथ जैसे ही उनके सामने से गुजरा, कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। गांव नगला देवहंस में भी अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। अपने नेता के अंतिम दर्शन करते समय कई महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।

इंसेट
ग्रामीण बोले-बाबूजी जैसा नेता शायद ही मिले...
विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन से फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि छोटेलाल वर्मा को क्षेत्र के लोग प्यार से बाबूजी कहते थे। वह हर वर्ग के लोगों के बीच सहजता से पहुंचते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। ग्रामीणों का कहना था कि बाबूजी जैसा नेता अब शायद ही मिले। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही थी कि वह लोगों के दिलों में खास जगह रखते थे। गांव से लेकर कस्बे तक लोगों के चेहरे पर मायूसी और आंखों में आंसू दिखाई दिए।



इंसेट
अंतिम यात्रा में ये रहे शामिल
अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, केशो मेहरा, डॉ. धर्मपाल सिंह, कालीचरन सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, राजकुमार गुप्ता, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के अलावा जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने विधायक को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed