फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a man who fought for freedom of jawahar bagh mathura

जवाहर बाग के 'मुक्ति दूत', जिनकी पीआईएल ने ढहाया था रामवृक्ष का साम्राज्य

Fri, 02 Jun 2017 04:47 PM IST
संकल्प दुबे/ अजय खंडेलवाल, टीम डिजिटल आगरा/मथुरा
संकल्प दुबे/ अजय खंडेलवाल, टीम डिजिटल आगरा/मथुरा Updated Fri, 02 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
a man who fought for freedom of jawahar bagh mathura
अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जवाहर बाग कांड को देश-दुनिया में देखने वाले लोग आज भी शायद इसके मुक्ति दूत से अंजान हों। लेकिन, रामवृक्ष के साम्राज्य से जवाहर बाग की मुक्ति में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। विपरीत परिस्‍थतियों में अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर की कानून को हथियार बनाकर लड़ी गई लड़ाई ने ही पुलिस-प्रशासन को संजीवनी देने का काम किया था। 
विज्ञापन


मथुरा बार के पूर्व अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर खुद को जवाहर बाग की मुक्ति का हीरो नहीं कहते। जवाहर बाग को लेकर अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने सबसे पहले इसे मुक्त कराने में शहीद हुए एसपी सिटी मु‌कुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवाहर बाग की कब्जा मु‌क्ति के लिए सिलसिलेवार तरीके शुरू की गई अपनी कानूनी लड़ाई के बारे में बताया। 
विज्ञापन


अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर बताते हैं कि रामवृक्ष और उसकी आर्मी से उनका पहला सामना अगस्त 2014 में हुआ था। उस समय वे मथुरा बार के अध्यक्ष थे और तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के सहयोग के लिए वे जवाहर बाग का निरीक्षण करने गए। रामवृक्ष के लोगों ने उन्हें भी बाग में प्रवेश के दौरान धमकी दी। इस पर उन्होंने बाग को कब्जा मुक्त कराने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार मथुरा के बार का अध्यक्ष चुने जाने के बाद अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर ने 20 मई 2015 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जवाहर बाग को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जनहित याचिका दायर (पीआईएल) की थी। कोर्ट के आदेश के बाद भी जब प्रशासन जवाहर बाग को मुक्त नहीं करा सका तो उन्होंने 22 जनवरी 2016 को अवमानना याचिका दायर की। इस पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और तब जाकर भीषण हिंसा के बीच 2 जून 2016 को जवाहर बाग अवैध कब्जाधारियों से मुक्त हो सका। 


अधिवक्ता विजय पाल सिंह बताते हैं कि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें कई बार रामवृक्ष और उसके साथियों ने धमकी भी दीं लेकिन वे डिगे नहीं। जवाहर बाग की पहली बरसी पर वे कहते हैं कि इस लड़ाई के जरिए उन्होंने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। वे जवाहर बाग के कोई हीरो नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed