फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A man has brutally torchered by his friend

दोस्तों ने युवक को पचोखरा ले जाकर बनाया बंधक, मारपीट कर खेत में फेंका

Wed, 04 Aug 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
A man has brutally torchered by his friend
घायल अंकित। - फोटो : FIROZABAD
टूंडला (फिरोजाबाद)। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोस्त ही एक युवक को उठा ले गए। पहले तो दोस्तों ने उसकी पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर चरी के खेत में फें क दिया। पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज है। मामले में युवक के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आगरा के थाना बरहन अंतर्गत गांव नगला गुमानी निवासी अंकित पुत्र रामेश्वर पशुओं का व्यापार करता है। उसके साथ उसके दोस्त मुकेश जाट व गिरीश यादव निवासी जारखी थाना पचोखरा भी पशुओं का व्यापार करते हैं। कुछ समय से अंकित व मुकेश के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दो माह पूर्व भी दोनों में विवाद और मारपीट हुई थी। सोमवार शाम मुकेश ने अंकित को फोनकर टूंडला टोल प्लाजा पर बुलाया था, जहां गिरीश यादव पहले से मौजूद था। वे अंकित को बाइक पर बैठाकर अपने गांव की ओर गए। रास्ते में दोनों ने अंकित को पीटकर हाथ-पैर बांधकर गांव के निकट ही चरी के खेत में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई और अंकित को मुक्त कर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। मामले में अंकित के भाई बंटू ने मुकेश व गिरीश के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने ही युवक को टूंडला टोल प्लाजा से लाकर खेत में बंधक बनाकर डाल दिया था। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। -रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी पचोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed