{"_id":"69dd37746b226cbdf6049453","slug":"a-girl-died-after-being-hit-by-a-trolley-angry-villagers-blocked-the-road-the-sdm-pacified-the-people-and-the-police-seized-the-vehicle-agra-news-c-421-1-sagr1007-5729-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रॉला की टक्कर से बालिका की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, एसडीएम ने समझाकर लोगों को कराया शांत, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रॉला की टक्कर से बालिका की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, एसडीएम ने समझाकर लोगों को कराया शांत, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया
विज्ञापन
किरावली के गांव गोपऊ में इसी ट्रक से मृत हुई किशोरी उन्नति 5बर्ष फोटो स्रोत संवाद किरावलीकिराव
किरावली। गांव गोपऊ में सोमवार की सुबह करीब 10 बज ट्रॉला की टक्कर लगने से पांच वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला छोड़कर भाग निकला। यह देख गुस्साए ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए। किरावली-रायभा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एसडीएम और एसीपी ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को परिजन ने बताया कि गोपऊ निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी उन्नति सोमवार की सुबह दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रायभा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रॉला ने बालिका को टक्कर मार दी। ट्रॉली की चपेट में आने से उन्नति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीण जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने किरावली-रामभा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंचा। उपजिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह, एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। एसडीएम और एसीपी ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया
मृतक किशोरी के पिता पुष्पेंद्र ने बताया कि वह जयपुर में एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता है। मां सावित्री देवी के बीमार होने पर उन्हें देखने आया था। पुष्पेंद्र के दो बेटी थी जिसमें बड़ी मृतक उन्नति थी। छोटी पूर्वी दो बर्ष की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रखी तीन मांगें
ग्रामीणों ने बताया कि उपजिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह के आगे तीन मांगें रखी गई हैं, जिनमें मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने, मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किया जाना शामिल है। एसीपी अछनेरा ने बताया कि ब्रेकर के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को लिखा जाएगा।