{"_id":"5bd51c6fbdec2253c9586a3c","slug":"a-gas-tanker-had-exploded-on-yamuna-expressway-after-it-rammed-into-another-gas-tanker-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण विस्फोट, पांच गाड़ियां जली और 3 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण विस्फोट, पांच गाड़ियां जली और 3 झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 28 Oct 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
गैस टैंकर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के टैंटीगांव में शनिवार की रात को करीब पौने दो बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मौजी के पास एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर की टक्कर से गैस के कैप्सूल में आग गई। कैप्सूल में लगी भीषण आग ने आस-पास दौड़ रहे पांच वाहनों को चपेट में ले लिया। करीब 100 मीटर दूरी पर चल रहे दूसरे कैप्सूल तक भी आग पहुंच गई। वाहनों में आग लगते ही अन्य यात्री अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग गए। मथुरा निवासी पिता-पुत्र और उनका चालक झुलस गए।
आग का विकराल रूप देख दो बजे से साढ़े पांच बजे तक के लिए एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दिल्ली के मदरपुर खादर से इलाहाबाद जाने को निकला इंडेन कंपनी का गैस कैप्सूल रात को करीब पौने दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा और जेबर टोल के बीच में नगला मौजी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कैप्सूल में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही कैप्सूल से गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में कैप्सूल आग का गोला बन गया। कैप्सूल के पीछे चल रहे ट्रेलर में सबसे पहले आग लगी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार में आग लग गई। एक्सप्रेस-वे पर एक किनारे खड़ी कार ने भी आग पकड़ ली। इसी दौरान पीछे से एक और कैप्सूल आ गया जो आग की चपेट में आ गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग की लपटें।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में पांच वाहन जलने लगे। कैप्सूल से आग की लपटें उठता देख लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग खड़े हुए। इसी दौरान मथुरा से नोएडा जा रहा एक परिवार भी आग की चपेट में आ गया। नक्कासीटीला निवासी अलीशेर और उनका बेटा संजय और चालक बिजेंद्र झुलस गए। इन तीनों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
वहीं आग की चपेट में आकर सड़क किनारे सर्विस रोड पर बना राकेश का मकान भी गिर गया। अग्निकांड की सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मी, पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया था। सुबह को करीब पांच बजे आग पर काबू पाकर एक्सप्रेस-वे को शुरू कराया जा सका।