फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A fire broke out in the house due to a lit puja lamp, burning the contents.

Agra News: पूजा के जलते दीपक से घर में लगी आग, जला सामान

Sun, 11 Jan 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the house due to a lit puja lamp, burning the contents.
आगरा। घर में पूजा का दीपक जलाकर काम पर गई पुष्पा के घर में शनिवार को आग लग गई। एकजुट हुए पड़ोसियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखे कपड़े, बिस्तर व अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन

बुजुर्ग पुष्पा थाना ताजगंज क्षेत्र के असद गली में रहती हैं। वह घरों में चौका-बर्तन करती हैं। शनिवार दोपहर एक बजे उन्होंने घर में बने मंदिर में पूजा करते समय दीपक जलाया था। थोड़ी देर बाद काम पर निकल गई थीं। अन्य परिजन पहले से काम पर गए थे। घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे के करीब धुआं उठता देख पड़ोसी परेशान हो उठे। तब तक आग भी विकराल हो चुकी थी। लोगों ने हिम्मत कर घर का ताला तोड़ा और आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग के दौरान घर में एक धमाका होने से लोग डरे भी, बाद में पता चला कि टीवी का पिक्चर ट्यूब फटने से धमाका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में आग लगने का पता चलने पर पुष्पा दौड़ी-दौड़ी घर आईं। सामान जला देख फूट-फूटकर रोने लगीं। ताजगंज थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed