{"_id":"69714217cfa8bf6187000b45","slug":"a-ferocious-dog-injured-six-people-including-two-children-agra-news-c-25-1-agr1008-971388-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खूंखार कुत्ते ने दो बच्चों समेत 6 लोगों को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खूंखार कुत्ते ने दो बच्चों समेत 6 लोगों को किया जख्मी
Thu, 22 Jan 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो घायल बालक मोदी,बच्ची बिंदु
- फोटो : अमर उजाला
इरादतनगर। ब्लॉक सैंया के थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिहावा के मजरा चंदीपुरा में खूंखार कुत्ते ने दो मासूम बच्चों सहित 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आधा दर्जन से अधिक बकरियों को भी शिकार बना लिया। गांव में खूंखार कुत्ते की दहशत कायम है। डरे और सहमे लोगों ने बच्चों का घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
राजस्थान सीमा से लगे थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंतर्गत मिहावा के मजरा चंदीपुरा में मंगलवार और बुधवार दो दिनों में एक खूंखार कुत्ते ने लव कुश की पुत्री बिंदु 3 वर्ष के चेहरे को बुरी तरह से नोच लिया। परिजनों ने जैसे तैसे खूंखार कुत्ते से मासूम बिंदु को छुड़ाया। उसके बाद खूंखार कुत्ते ने अर्जुन के बेटे मोदी उम्र करीब 3 वर्ष के गले और मुंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं गौरी पुत्री प्रेमकांत, सुरेश चंद, भूपेंद्र को भी खूंखार कुत्ते ने घायल कर दिया। यही नहीं नरेश, पप्पू, योगेश, गीताराम, मोहर सिंह, सुरेश की आधा दर्जन से अधिक बकरियों को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। खूंखार कुत्ते की माैजूदगी से गांव में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं।