फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A dispute over wiring a submersible pump led to a businessman being beaten to death.

Agra News: सबमर्सिबल पंप का तार लगाने पर विवाद, व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 09 Jan 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A dispute over wiring a submersible pump led to a businessman being beaten to death.
बरौली अहीर (आगरा)। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के गांव पवावली में बृहस्पतिवार सुबह बिजली के खंभे से सबमर्सिबल पंप का तार जोड़पे पर हुए विवाद में बीच-बचाव कराने आए परचून व्यापारी भूरा सिंह (50) को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि गांव के एक परिवार ने पहले लात-घूंसों से पीटा। फिर गले में गमछा डालकर जमीन पर घसीटते हुए घर में ले जाने लगे। इससे व्यापारी की माैत हो गई। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। गांव पवावली निवासी भूरा सिंह घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया कि उनके संतान नहीं थी। उन्होंने बड़े भाई नानकराम के बेटे रामू को गोद लिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे नानकराम की बेटी पूनम और पड़ोसी सुल्तान की बेटी गोलो घर के बाहर लगे खंभे पर सबमर्सिबल पंप का तार लगाने आई थीं। इस खंभे पर भूरा के रिश्तेदार रामकिशन भी सबमर्सिबल का तार लगाते हैं। पूनम से उनके सबमर्सिबल पंप का तार हट गया।
विज्ञापन

आरोप है कि रामकिशन, उसका बेटा जीतू, पाैत्र हिमांशु, मोहित व उदय सिंह घर के बाहर आ गए। पूनम और गोलो से अभद्रता और गाली-गलाैज करने लगे। शोर सुनकर भूरा सिंह आ गए और गाली देने से मना किया। इस पर आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उनके गुप्तांग पर भी लात मार दी। इसके बाद जमीन पर गिरा दिया और गले में पड़े गमछे के सहारे खींचते हुए अपने घर के अंदर ले जाने लगे। तभी भूरा सिंह के हाथ-पैर ढीले पड़ गए। यह देखकर आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। एसएन की इमरजेंसी में डॉक्टर ने भूरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत का कारण हार्ट अटैक होना आया है। मामले में परिजन की शिकायत के आधार पर पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

दोनों परिवार हैं रिश्तेदार
भूरा सिंह और आरोपी रामकिशन के परिवार के बीच रिश्तेदारी है। खंभे पर दोनों के पंप के तार लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तार लगाने के दाैरान कहासुनी हो जाती थी मगर किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा कि भूरा की जान चली जाएगी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed