{"_id":"698507e50d034d933802e019","slug":"a-dispute-over-cricket-led-to-a-video-of-the-fight-which-went-viral-a-complaint-was-filed-agra-news-c-421-1-fsk1001-994-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्रिकेट खेलने पर हुए विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्रिकेट खेलने पर हुए विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, दी तहरीर
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बा के वाटर वर्क्स नई आबादी क्षेत्र में क्रिकेट खेलने से मना करने पर हुई आपस में मारपीट का एक वीडियो वायरल के बाद एक पक्ष ने पुलिस को दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने पर विवाद उत्पन्न हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
इस संबंध में शकील पुत्र निजामुद्दीन निवासी वाटरवर्क्स नई आबादी ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि उनके घर के पास कुछ लोग काफी समय से क्रिकेट खेलते थे, जिन्हें कई बार मना किया गया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि क्रिकेट खेलते समय गेंद उनके भाई के चेहरे पर लग गई, जिसका विरोध करने पर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। थाना पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। संवाद