फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A child died after a monkey jumped on the balcony and it collapsed

Agra News: बंदर के कूदने से छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत

Tue, 09 Sep 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A child died after a monkey jumped on the balcony and it collapsed
फोटो29गांव बजीरपुर में गिरा जर्जर मकान का छज्जा। स्रोत-सोशल मीडिया
कासगंज। गांव बजीरपुर में सोमवार की दोपहर बारिश के दौरान जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर के जर्जर छज्जे पर कूदने से हादसा हुआ। मलबे में दबकर चार बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे की उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते वक्त मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव बजीरपुर में सोमवार की दोपहर तीन बजे हल्की बारिश हो रही थी। बरसात से बचने के लिए बच्चे गांव निवासी मुन्नालाल के जर्जर मकान के पास खड़े हो गए। ग्रामीण विनय ने बताया कि छत के छज्जे पर अचानक बंदर कूदा। इससे जर्जर छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे में दबकर टीटू (11) पुत्र राजपाल, नितिन (12) पुत्र विनोद, अभिषेक (11) पुत्र पुष्कर और लक्ष्मी (12) पुत्री दिनेश कुमार निवासी बजीरपुर घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने टीटू व नितिन की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि अलीगढ़ ले जाते वक्त बालक टीटू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि हादसे में एक बालक की अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। अन्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed