फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A bridge and two culverts will be constructed in Bah at a cost of Rs 3 crore.

Agra News: बाह में 3 करोड़ की लागत से बनेंगे एक पुल और दो पुलिया

Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A bridge and two culverts will be constructed in Bah at a cost of Rs 3 crore.
बाह। क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये की लागत से एक पुल और दो पुलिया का निर्माण किया जाएगा। निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद धनराशि जारी कर दी गई है। इससे 32 गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि बाह-उदी मार्ग पर 1.36 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। पुल के निर्माण से आसपास के 12 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। पुल के निर्माण से सहूलियत के साथ ही करीब 35 हजार की आबादी के समय की बचत होगी। वहीं, नहर पर पुरा जयचंद खैरडांड़ा में 91.48 लाख रुपये और खजुरियनपुरा गांव के पास 77.43 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। नहर पर पुलिया न होने की वजह से 20 गांवों के लोगों को 8 से 18 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों और किसानों को समय, श्रम और अधिक लागत का दंश झेलना पड़ रहा था। कहा कि पुलिया बनने से बेहतर आवागमन के साथ अपनी कृषि उपज को मंडी तक ले जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उठाई गई मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सामने रखा था। पुल और पुलिया के निर्माण से 32 गांवों के लोगों की आर्थिक तरक्की के द्वार खुलेंगे। उन्होंने बताया कि चंबल नदी के केंजरा घाट, यमुना नदी के बटेश्वर घाट पर पांटून पुल बनवाए थे। पक्के पुल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति जताई है। सर्वे का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed