फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A BA student committed suicide due to fear of defamation

Agra News: बदनामी के डर से बीए की छात्रा ने की थी खुदकुशी

Sun, 14 Sep 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A BA student committed suicide due to fear of defamation
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा ने समाज में बदनामी के डर की वजह से खुदकुशी की थी। वह गांव के रहने वाले युवक के प्रेमजाल में फंस कर गर्भवती हो गई थी। छात्रा का शव 10 सितंबर को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। एसपी ग्रामीण के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने 10 सितंबर को घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल छात्रा के गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। उसके प्रेमजाल में फंस कर वह गर्भवती हो गई थी। समाज में बदनामी न हो, इस वजह से छात्रा ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने शनिवार को पीड़िता के गांव पहुंच कर परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। तब मां ने बताया कि गांव का रहने वाला युवक उनकी पुत्री को परेशान करता था। उसे फोटो वीडियो वायल करने की धमकी दे रहा था। एसपी ग्रामीण के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कमजोर नहीं थी छात्रा, पूरे घर की जिम्मेदारी उठा रही थी
मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि छात्रा पढ़ने में बेहद होशियार थी। पिता की मौत के बाद मां और मानसिक रूप से बीमार भाई का एकमात्र सहारा थी। घरेलू कामकाज से लेकर खेती का काम भी देखती थी। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएनए जांच पहुंचाएगी असली अपराधी तक
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि छात्रा गर्भवती हो गई थी। जिस युवक पर आरोप लगाए गए हैं, उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस डीएनए जांच कराएगी, जिससे छात्रा के गर्भ में पल रहे भ्रूण के जैविक पिता व असली आरोपी की पुष्टि भी हो जाएगी।




मां ने कहा बेटे को दी गई थी धमकी
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा की मां ने बताया कि पुत्री के पास मोबाइल था। मगर, घटना के बाद कुछ लोगों ने आरोपी को बचाने के लिए मोबाइल गायब कर दिया था। उनके मानसिक रूप से बीमार बेटे को समझा दिया था, कि वह किसी को न बताए कि बहन मोबाइल रखती थी, नहीं तो सभी को जेल जाना होगा। भय की वजह से पुत्र ने पुलिस को मोबाइल के बारे में कुछ भी नहीं बताया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed