फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 41-foot-high model of Mount Girnar has been constructed alongside the Lord Neminath Temple.

Agra News: भगवान नेमिनाथ मंदिर के पार्श्व में तैयार हुआ 41 फीट ऊंचा गिरनार पर्वत का मॉडल

Thu, 29 Jan 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A 41-foot-high model of Mount Girnar has been constructed alongside the Lord Neminath Temple.
शौरीपुर में भगवान नेमिनाथ का भव्य एवं दिव्य मंदिर, 31 से शुरू होगा प्रतिष्ठा महोत्सव
--शौरीपुर में गिरनार शिखर संग भगवान नेमिनाथ की प्रतिष्ठा का 13 दिवसीय उत्सव 31 से, जुटेंगे देशभर के श्रद्धालु
विज्ञापन

बाह। महाभारत कालीन नगरी शौरीपुर 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की जन्म कल्याणक भूमि है। यहां पर भगवान नेमिनाथ का भव्य एवं दिव्य मंदिर बना हुआ है। गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत पर भगवान नेमिनाथ सर्वोच्च ज्ञान एवं मोक्ष पाए थे। शौरीपुर में 41 फीट ऊंचा गिरनार पर्वत का मॉडल तैयार हुआ है। इससे भगवान कृष्ण के चचेरे भाई नेमिनाथ की दिव्यता और भी बढ़ गई है।

श्री शौरीपुर श्वेतांबर तीर्थ ट्रस्ट के प्रवक्ता विनीत गोलेच्छा ने बताया कि 31 जनवरी को स्नात्र पूजा एवं कुंभ स्थापना के साथ 13 दिवसीय गिरनार शिखर संग भगवान नेमिनाथ की प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू होगा। 9 फरवरी को माणेक स्तंभ, तोरण नवग्रह एवं अष्टमंगल पूजन होगा। 10 फरवरी को अठारह अभिषेक विधान, कलश स्थापना विधान एवं महाआरती होगी। 11 फरवरी को भगवान नेमिनाथ के विशिष्ट मंत्रगर्भित अभिषेक विधान, गिरनार शिखर में प्रभु प्रवेश एवं प्रतिष्ठा विधान होगा। 12 फरवरी को द्वार उद्घाटन, सत्तरभेदी पूजा होगी। उन्हाेंने बताया कि गिरनार शिखर नव निर्माण के लाभार्थी शंखेश्वर अहमदाबाद के सेठ जीवणदास, गोडीदास हैं। विशिष्ट पुण्यवंत लाभार्थी शौरीपुर तीर्थ रक्षक सुरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना बाबू जैन परिवार, चरण पादुका भराने के लाभार्थी अंजुबेन समुंदर जैन परिवार है। उत्सव में देश भर के श्वेतांबर जैन श्रद्धालु जुटेंगे। बटेश्वर से तीन किमी दूर यमुना के बीहड़ में सूरसैन ने महाभारत कालीन नगर शौरीपुर बसाया था। उनके बेटे अंधक वृष्णि के पुत्र समुद्र विजय थे। समुद्र विजय की रानी शिवा के गर्भ से 22 वें तीर्थकर भगवान नेमिनाथ का जन्म हुआ था। समुद्र विजय के भाई बसुदेव के बेटे श्रीकृष्ण थे। जूनागढ़ के राजा उग्रसैन की बेटी से भगवान नेमिनाथ का विवाह तय हुआ था। विवाह को जाते समय मूक पशुओं के करुण रुदन से दुखी होकर भगवान नेमीनाथ कंकन बंधन तोड़ कर गिरनार पर्वत पर पहुंचे। सर्वोच्च ज्ञान एवं मोक्ष को प्राप्त हुए। विनीत गोलेच्छा ने बताया कि भगवान नेमिनाथ का भव्य एवं दिव्य मंदिर बनवाने के बाद गिरनार पर्वत के मॉडल का संकल्प लिया था। 41 फीट ऊंचे मॉडल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed