{"_id":"3-87296","slug":"Agra-87296-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी करेगी बाल काटने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी करेगी बाल काटने की जांच
Agra
Updated Fri, 26 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बरौली अहीर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बाल काटे जाने के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। तीन दिन में बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट देगी। वहीं शिक्षिका रागिनी के खिलाफ वार्डन ललिता का विरोध कायम है।
विद्यालय की वार्डन ललिता ने फोन पर बताया कि शिक्षिका रागिनी यादव गुरुवार को भी विद्यालय में पहुंचने पर उनके और स्टाफ के साथ सही व्यवहार नहीं किया। इस तरह से विद्यालय में आपसी टकराव बढ़ता जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी इंदिरा चौहान और संजय सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि विद्यालय की शिक्षिका रागिनी यादव पर कुछ छात्राओं ने बुधवार को जबरन बाल काटने और मिठाई खिलाने का आरोप लगाया था। इनके अभिभावकों ने विद्यालय में प्रदर्शन कर अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी।