{"_id":"3-87253","slug":"Agra-87253-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ज्वैलर्स को लूटने वाले आठ बदमाश बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ज्वैलर्स को लूटने वाले आठ बदमाश बंदी
Agra
Updated Thu, 25 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर के सराफ बदमाशों के साफ्ट टारगेट पर हैं। मलपुरा और सिकंदरा क्षेत्र में सराफ कारोबारियों को लूटने वाले दो गैंग पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस ने आठ बदमाशों को पकड़ा है। उनसे लूटा गया माल भी बरामद किया है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ा है। इनमें बाईंपुर निवासी भूरी उर्फ मनीष, दहतोरा निवासी राजू, जोगेंद्र सिंह, सौरभ, मथुरा के नरायन सिंह और गौरव शामिल हैं। एक साथी सुरेश निवासी सिकंदरा फरार है। पकड़े बदमाशों के पास से चांदी के आभूषण, बाइक, दो तमंचे और पिस्टल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में भूरी ने बताया कि 31 अगस्त को सेक्टर 10 में सराफ को लूटा था। गैंग रेकी करके वारदातों को अंजाम देता है। गौरव और नरायन शातिर अपराधी हैं। सिकंदरा क्षेत्र में ही कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
उधर, मलपुरा के जयपुर हाईवे पर छह से अधिक बदमाशों ने केदार नगर निवासी सराफ बंटी वर्मा से सोना-चांदी के जेवरात, बाइक और मोबाइल लूट लिया था। मामले में दो अभियुक्त पकड़े हैं। इनमेें आकाश उर्फ भोलई और अजीत विश्वकर्मा निवासी कलवारी, जगदीशपुरा हैं। इनके साथी गांव सगुनापुर के नेत्रपाल उर्फ भातई, भरतपुर के नदवई निवासी जगविंदर उर्फ राज, थाना सदर क्षेत्र के अजय बेदी और शुभम फरार हैं। बदमाशों के पास से 50 हजार रुपये, आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात आदि बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि आकाश शातिर अपराधी है। उनका गैंग लूट की वारदातों को अंजाम देता है। उन्होंने शाहगंज में लूट का प्रयास किया था। जगदीशपुरा और लोहामंडी में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।