फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर में 24 घंटे में तीन वारदात

शहर में 24 घंटे में तीन वारदात

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शहर में मासूमों पर आफत कम नहीं हो रही है। यमुनापार इलाके में 24 घंटे में दो घटनाएं हुईं। पड़ोसी युवक ने सात साल के बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं 13 साल की बालिका को उसके रिश्ते के मामा ने हवस का शिकार बनाया। रकाबगंज में पांच मासूम बहनों के लापता होने से हड़कंप मच गया। हालांकि साढ़े छह घंटे बाद सकुशल घर लौट आईं।
विज्ञापन

मामला : एक
यमुनापार। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार क्षेत्र में करीमउल्लाह (परिवर्तित नाम) के सात वर्षीय बेटे को शनिवार रात तकरीबन आठ बजे पड़ोसी युवक टीवी दिखाने के बहाने अपने घर में ले गया। उसका मुंह बंद कर अप्राकृतिक कृत्य कर डाला। मासूम रोता हुआ घर पहुंचा। कपड़ों पर खून देख परिजन डाक्टर के पास उसे लेकर पहुंचे। डाक्टर ने मासूम के साथ कुकर्म की आशंका जताई। बच्चे ने पड़ोसी की हरकत बता दी। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर धुन डाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी की पत्नी पिछले कई माह से मायके में है।
विज्ञापन

मामला : दो
यमुनापार। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक मजदूर अपनी दो बहनों के साथ किराये के मकान मेें रहता है। माता-पिता का देहांत हो चुका है। पड़ोस में ही मौसी रहती हैं। रविवार सुबह तकरीबन साढे़ दस बजे उसकी 13 वर्षीय बहन घर के सामने हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी नुनिहाई निवासी रिश्ते का मामा (50) उसे कपड़े दिलाने की बात कहकर ले गया। नुनिहाई के पास झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पिंकी किसी तरह घर पहुंची। इसकी जानकारी उसने मौसी को दी। परिवारीजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला : तीन
आगरा। रकाबगंज के कटरा गढ़रियान सब्जी मंडी के रहने वाले अजीज, रसीद, फईम, नदीम और कामिल सगे भाई हैं। उनका परिवार एक ही घर में रहता है। फईम की बेटियां सानिया (9) और आशू (5), कामिल की अल्फा (9) और अन्नू (6), नदीम की बेटी महक (8) रविवार सुबह तकरीबन छह बजे घर के पास खेल रही थीं। बच्चियों की ताई नूरजहां ने बताया कि वह दूध के लिए पैसे लेने घर के अंदर आई थीं। वापस बाहर आईं तो उनकी पांचों भतीजी नहीं दिखीं। परिवारीजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिलीं। सूचना पर रकाबगंज पुलिस पहुंची और बच्चियों की तलाश की। दोपहर 12:30 बजे पांचों बच्चियां खुद ही घर पहुंच गईं।

...तो अनहोनी हो जाती
सानिया ने बताया कि खेलते समय एक युवक उनके पास आया। युवक ने पहले उसे बातों में ले लिया, फिर उसका मुंह पकड़ लिया। इसके बाद अपने साथ चलने के लिए धमकाया। डर के कारण सानिया कुछ न बोल सकी। युवक ने अन्य बहनों को भी डरा दिया। युवक सानिया के साथ सभी को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। काफी दूर पैदल चलाने के बाद एक दुकान के पास बैठा दिया। फिर रेलवे लाइन की तरफ ले जाने लगा। इस पर वह सभी रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर एक व्यक्ति ने युवक से पूछताछ की तो वह घबरा गया और उन्हें छोड़कर भाग निकला। घर का पता बताने पर उक्त व्यक्ति ने मासूमों को ऑटो से घर भेजा। पुलिस युवक के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed