{"_id":"3-78821","slug":"Agra-78821-3","type":"story","status":"publish","title_hn":" हेमामालिनी को रोकने के लिए बार्डर पर किलेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमामालिनी को रोकने के लिए बार्डर पर किलेबंदी
Agra
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा/रुनकता। फीरोजाबाद में मतदान में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार दोपहर को हेमा मालिनी के फीरोजाबाद जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ मथुरा बार्डर पर पहुंच गए। मजिस्ट्रेट और एएसपी के साथ ही फोर्स ने डेरा डाल दिया। बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। लेकिन दोपहर में हेमा मालिनी के नोएडा जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी हटा ली।
गुरुवार को फीरोजाबाद में धरना दे रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली कि हेमा मालिनी फीरोजाबाद में भाजपाइयों से जा रही हैं। इस पर उन्हें फीरोजाबाद जाने से रोकने को कहा गया। दोपहर 12 बजे एएसपी हरीपर्वत समीर सौरभ, एसीएम प्रथम फोर्स के साथ मथुरा बार्डर कीठम पर पहुंच गए। यहां अधिकारियों ने वाहन चेकिंग शुरू करा दी। कई घंटे तक हेमा मालिनी की लोकेशन जानने की कोशिशें मथुरा पुलिस से मिलती रहीं। दोपहर तीन बजे के बाद जानकारी मिली कि हेमा मालिनी बार्डर पर स्थित एक आश्रम में आई हैं। इसके बाद वह नोएडा रवाना हो रही हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली।