{"_id":"3-74795","slug":"Agra-74795-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट बाजार से होगा पर्यटन व्यवसाय गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट बाजार से होगा पर्यटन व्यवसाय गुलजार
Agra
Updated Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सदर में नाइट बाजार बनाने की कवायद तेज हो गई है। पांच करोड़ रुपये से बाजार को नया लुक दिया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही अंडर ग्राउंड लाइटिंग की जाएगी।
आगरा में पर्यटन व्यवसाय दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह आगरा में पर्यटकों का रात्रि में ठहराव न होना माना जा रहा है। सुबह आगरा आते हैं और शाम को जयपुर या दिल्ली में जाकर स्टे करते हैं। आगरा के पर्यटन व्यवसायियों ने केंद्र और राज्य सरकार से कई बार गुहार भी लगाई। सदर में नाइट बाजार खोलने की मांग भी की। इस दिशा में छावनी परिषद और एडीए ने काम शुरू कर दिया है। नाइट बाजार का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। केंद्र सरकार से मिले पांच करोड़ रुपये से बाजार को तैयार किया जाएगा। छावनी परिषद के प्रवक्ता डा. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि छावनी परिषद और एडीए ने इस ओर अपना-अपना कार्य शुरू कर दिया है।
ये होंगे कार्य
- सदर बाजार की रोड चौड़ी होंगी। रोड के डिवाइडर पर बनी दुकानें हटाई जाएंगी।
- बाजार में ही दूसरी दुकानें बनाई जाएंगी। सदर में बने स्टेज को बड़ा किया जाएगा।
- आधुनिक टायलेट और ड्रेस चेंजिंग रूम बनेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बूथ बनेंगे।
- विद्युत तारों का जाल हटाकर वायरिंग अंडरग्राउंड की जाएगी।
- रोशनी के लिए हाई मास्क लाइटें लगेंगी। मुगलिया अंदाज के लैंप लगेंगे।
विकास-2
कंपनी गार्डन में बनेगा कैफेटेरिया
- दो करोड़ से होगा गार्डन का सौंदर्यीकरण
आगरा। सदर स्थित कंपनी गार्डन का रूप जल्द निखरने वाला है। छावनी परिषद ने सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है।
सेना भर्ती बोर्ड के सामने स्थित कंपनी गार्डन में सुबह टहलने वालों की अच्छी खासी संख्या होती है। गार्डन में टहलने वाला मार्ग की इंटरलॉकिंग निकल चुकी है। वहीं चारदीवारी टूटने से गार्डन में जानवर घुस जाते हैं। जो वहां फूल-पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों की मांग पर छावनी परिषद ने इसके सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है। गार्डन में एक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। छावनी परिषद के प्रवक्ता अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सौंदर्यीकरण पर दो करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। चारदीवारी का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।