{"_id":"3-72891","slug":"Agra-72891-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआ खेड़ा में तनाव के बाद पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआ खेड़ा में तनाव के बाद पीएसी तैनात
Agra
Updated Wed, 08 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजगंज के गांव महुआ खेड़ा में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के खिलाफ हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से तनाव के हालात हैं। उधर, यादव पक्ष के दो गुटों में चल रही रार भी यहां तनाव का कारण बनी हुई है। इसके चलते पीएसी तैनात कर दी गई है।
ताजगंज के गांव महुआ खेड़ा में दो दिन पूर्व दो बच्चों में विवाद हो गया था। दलित और यादव पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दलित पक्ष की ओर से हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया था। इसको लेकर गांव में तनाव फैल गया। इसके चलते यहां पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों की पंचायत हुई, जिसमें समझौता भी हो गया, लेकिन पुलिस ने समझौता मानने से इनकार कर दिया।
उधर, गांव में ही रहने वाले राकेश यादव और एक सपा नेता के परिवारों के बीच भी कई माह से झगड़ा चल रहा है। दो दिन पूर्व भी दोनों परिवारों में रार हो गई थी। गांव में इन दोनों पक्षों के बीच भी कई दफा मारपीट हो चुकी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि सपा नेताओं के दबाव में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है। किसी दिन बड़ा बवाल हो सकता है।