फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ऑनलाइन शॉपिंग कर लगाया 54 हजार का चूना

ऑनलाइन शॉपिंग कर लगाया 54 हजार का चूना

Wed, 08 Jan 2014 05:42 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 08 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बैंक खाते की डिटेल हासिल कर ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये चूना लगाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रेलवे कर्मचारी को चूना लगाने की घटना के बाद डौकी एक युवक के बैंक खाते से शातिरों ने 54 हजार रुपये की शॉपिंग कर डाली। पीड़ित ने साइबर सेल मेें शिकायत की है।
विज्ञापन

डौकी के गांव नीबरी के रहने वाले उदय सिंह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि डौकी की केनरा बैंक में उनका खाता है। नौ दिसंबर को उनके मोबाइल पर बैंक का कॉल आया था। उसने खाते के बारे में जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। कुछ घंटे बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक एकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। शातिरों ने उनके खाते से नौ से 16 दिसंबर के बीच 54 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। पीड़ित ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। बताते चलें कि इसके पूर्व एक रेलवे कर्मचारी को भी हैकर्स ने इसी तरह हजारों का चूना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed