{"_id":"3-66355","slug":"Agra-66355-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस को अवैध वसूली करते डीएम ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस को अवैध वसूली करते डीएम ने पकड़ा
Agra
Updated Fri, 20 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यमुना किनारे रोड के वाटर वर्क्स चौराहे पर वाहनों से अवैध वसूली पर जिलाधिकारी ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। जिलाधिकारी गुरुवार को यमुना किनारे मार्ग पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने नो एंट्री एरिया में जीवनी मंडी मार्ग पर चार ट्रक को जाते देखा। वाहनों को रोक कर पूछा तो चालकों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने जाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने वाटर वर्क्स चौराहे पर तैनात टीएसआई अखिलेश कुमार और ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार से पूछताछ की। मौके पर ही उन्होंने दोनों को लाइन हाजिर किए जाने का आदेश लिखकर दे दिया। डीएम जुहेर बिन सगीर ने बताया कि नो एंट्री एरिया में ट्रकों के जाने से यातायात बाधित होने और जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन