फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर

कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कोल्ड स्टोरेज को ठंडा करने वाली मशीनें न चलाने के आरोप में बुधवार को किसानों के हंगामे के बाद गुरुवार को जिला उद्यान अधिकारी ने कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसानों की शिकायत सही होने की रिपोर्ट देने के बाद जिलाधिकारी ने कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बताते चलें अमर उजाला में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि शमसाबाद रोड स्थित मूलचन्द आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में बुधवार को आलू खराब होने पर दर्जनों गांव के किसानों ने हंगामा किया था। उनका आरोप था कि शीतगृह संचालक की लापरवाही से लाखों का आलू खराब हो गया है। शिकायत के बाद गुरुवार को जिला उद्यान अधिकारी ने किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसानों के संचालक के खिलाफ लगाऐ आरोप सही पाये गये। इसके बाद किसान डीएचओ की रिपोर्ट लेकर शाम को जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर से मिले। आलू उत्पादन किसान समिति के अध्यक्ष मुख्तार सिंह, महामंत्री पुष्पेंद्र जैन, राजवीर लवानियां, रामनिवास कटारा, अरुण ने उन्हें रिपोर्ट दिखाई और मुआवजे की मांग की। डीएचओ की रिपोर्ट के बाद डीएम ने थाना ताजगंज प्रभारी को कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed