फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   माफ कीजिए! मेरा दिल धुकधुका रहा है

माफ कीजिए! मेरा दिल धुकधुका रहा है

Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जीवन के झंझावतों के बीच प्रेम और हास्य का भी अपना स्थान है। मानव मन की इन्हीं उलझी गुत्थियों को दमदार कथानक के जरिये सूरसदन में मंगलवार को भारतीय जन नाट्य संघ द्वारा नाटक ‘अरे, आप’ के जरिये दिखाया गया।
विज्ञापन

राजेन्द्र रघुवंशी की दसवीं पुण्यतिथि पर रूसी लेखक अन्तोन चेखव की दो एकांकियों को ‘शादी का प्रस्ताव (प्रपोजल)’ और ‘गंवार (बियर)’ को ‘अरे, आप’ में पेश किया गया।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाला एक युवक बूढ़े बाप से उसकी विधवा बेटी का हाथ मांगता है। युवक युवती से बातचीत में अपनी जमीन और कुत्ते और घोड़े जैसे पालतू जानवरों की उसके जानवरों से तुलना करके लड़ता है। विवाद इतना बढ़ता है कि रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। इस पर पड़ोसी युवक माफ कीजिए! मेरा दिल धुकधुका रहा है कहते हुए मरने का नाटक करता है तो बूढ़ा बाप शादी के लिये हां कर देता है। दूसरे दृश्य में युवक की मौत पर कर्जे लेने के लिए जमीदार युवती के घर पहुंचता है। यहां उनमें मरने-मारने तक की नौबत आ जाती है। युवती की दिलेरी पर जमींदार शादी का प्रस्ताव रखता है जिसे वह स्वीकार कर लेती है। नाटक में नीतू दीक्षित, आशुतोष गौतम, अर्जुन कुमार गिरि, विक्रम सिंह, निर्मल सिंह का अभिनय सराहनीय रहा। जितेन्द्र रघुवंशी और पंकज मालवीय द्वारा तैयार नाटक का निर्देशन दिलीप रघुवंशी ने किया। मानस रघुवंशी, सिद्धार्थ रघुवंशी, आमिर खान, नवीन शिवहरे, अलका धाकड़, भुवनेश धाकड़, रक्षा गोयल, नव्या अग्निहोत्री तथा शुभम सिंह का काम भी प्रशंसनीय रहा। इस दौरान सरोज गौरिहार, डा. आरसी शर्मा, डा. एसके दुबे, एमपी दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed