फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वोल्वो बसों में भी देना होगा रिजर्वेशन चार्ज

वोल्वो बसों में भी देना होगा रिजर्वेशन चार्ज

Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। रेलवे की तर्ज पर अब रोडवेज की वोल्वो बसों में भी आपको रिजर्वेशन चार्ज देना होगा। इसके लिए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब आपको टिकट बुक कराते समय 20 रुपये रिजर्वेशन चार्ज देना होगा। इसके अलावा सभी सीटें बुक हो जाने पर एक व्यक्ति को ही वेटिंग टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन


रिजर्वेशन के नियम
- बस चलने के एक घंटे पहले से तीस दिन पहले तक टिकट बुक कराने पर 20 रुपये रिजर्वेशन चार्ज देना होगा।
- एक व्यक्ति को वेटिंग टिकट दिया जाएगा लेकिन उसे सीट नंबर आवंटित नहीं होगा। यदि कोई अन्य यात्री अपनी टिकट रद कराता है तो ऐसे में वेटिंग टिकट वाले यात्री को वरीयता दी जाएगी। ऐसा नहीं होने पर वेटिंग टिकट स्वत: ही रद हो जाएगी और राशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- बस चलने के समय से एक घंटे के भीतर टिकट सिर्फ काउंटर से ही बुक कराई जा सकेगी।

टिकट रद करने के नियम
- 24 घंटे पहले टिकट रद कराने पर सिर्फ रिजर्वेशन चार्ज ही कटेगा।
- बस चलने से दो घंटे पहले तक 10 फीसदी किराया और रिजर्वेशन चार्ज में कटौती की जाएगी।
- बस रवानगी से दो घंटे के भीतर टिकट रद कराने पर 15 फीसदी किराया और रिजर्वेशन चार्ज कटेगा।
- बस चलने से एक घंटे के भीतर 25 फीसदी किराया और रिजर्वेशन चार्ज काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed