{"_id":"3-50053","slug":"Agra-50053-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कशीट न मिलने पर संस्थान में ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कशीट न मिलने पर संस्थान में ताला जड़ा
Agra
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस, बिचपुरी परिसर के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी और मार्कशीट न मिलने पर जमकर हंगामा किया। संस्थान के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और फिर प्रदर्शन किया। कालेज प्रशासन ने शनिवार तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विवि द्वारा जारी किये गये आरबीएस बिचपुरी परिसर के बीएससी एजी प्रथम वर्ष के छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी है। बीएससी एजी द्वितीय वर्ष के छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। बुधवार को बीएससी एजी के छात्रों ने नारेबाजी करने के साथ मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रिंसिपल डा. टीआर चौहान ने रिजल्ट संबंधी समस्याओं का शनिवार तक समाधान करने का आश्वासन देकर शांत किया।