{"_id":"3-49447","slug":"Agra-49447-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सय्यदपाड़ा में पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सय्यदपाड़ा में पथराव, फायरिंग
Agra
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सय्यदपाड़ा में मंगलवार शाम गलतफहमी में एक ही समुदाय के दो पक्ष में जमकर पथराव, और फायरिंग हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर लोहामंडी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बवालियों को जमकर लाठी फटकारी। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी है।
लोहामंडी स्थित सय्यदपाड़ा में मंगलवार शाम तीजे का जुलूस निकल रहा था। जुलूस के स्वागत के लिए क्षेत्रीय लोगों ने स्टेज बनाई थी। इसे सजाने का जिम्मा जिल्लो के पास था और लाइट का जिम्मा बाजो के पास। शाम को अचानक लाइट चली गई। जिल्लो और उसके पक्ष ने बिजली कंपनी टोरंट को गालियां देना शुरू कर दिया। बाजो पक्ष को लगा कि गाली उनको दी जा रही है। इस बात पर दोनों पक्ष आमने सामने अ गए। उनमें जमकर पथराव हुआ। कांच की बोतलें और गोलियां भी चलीं। तीजे के जुलूस के कारण भगदड़ मच गई। बवाल की जानकारी मिलते ही लोहामंड़ी इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारी लोहामंडी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष पथराव करते रहे। पुलिस ने बवालियों पर जमकर लाठियां बरसाईं और उन्हें खदेड़ दिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी को तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी लोहामंडी दिनेश पी ने बताया कि पुलिस इस मामले में बवालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।